{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Minor Assault and Video Viral Panipat: फेसबुक कमेंट विवाद में नाबालिग को नंगा कर पीटा, सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर किया वायरल

पानीपत में सीआईए स्टाफ बनकर नाबालिग के साथ मारपीट, कपड़े उतरवाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला आया सामने।
 

पानीपत : नाबालिग को कथित तौर पर CIA स्टाफ बताकर उसकी लोकेशन मांगी गई और जैसे ही आरोपी उसके घर पहुंचे, मारपीट शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग के कपड़े उतरवाकर उसे नंगा किया, हाथ जुड़वाए और बेरहमी से पीटा। आरोप यहीं खत्म नहीं होते। मारपीट के दौरान आरोपियों ने VIDEO भी बनाई और बाद में उसे सोशल मीडिया STATUS पर लगा दिया। परिवार का कहना है कि वीडियो में नाबालिग को अपमानित करते हुए उसके साथ मारपीट की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद नाबालिग की फेसबुक आईडी से किसी लड़की की आईडी पर कमेंट करने या लड़की की फोटो लगाने को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद में आरोपियों ने पहले खुद को CIA स्टाफ बताया और नाबालिग से उसकी लोकेशन हासिल की। इसके बाद घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की।

घटना के बाद नाबालिग के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब शिकायत, VIDEO और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। CIA बनकर लोकेशन हासिल करना, घर पहुंचकर मारपीट करना और फिर VIDEO को STATUS पर डालना—मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।