पानीपत: लॉरेंस गैंग के नाम पर BJP पार्षद और व्यापारियों से 27 करोड़ की रंगदारी
गैंगस्टर रणदीप मलिक ने पानीपत के BJP पार्षद गौरव श्रीवास्तव और व्यापारियों से मांगी 27 करोड़ की फिरौती। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर वॉट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी।
पानीपत : पानीपत जिले में भाजपा पार्षद गौरव श्रीवास्तव से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। गैंगस्टर रणदीप मलिक ने एक के बाद एक 3 कारोबारियों और एक नेता को धमकाया। व्हाट्सअप पर कॉल कर रंगदारी मांगी। मिठन स्वीट्स मालिक को भी व्हाट्सअप कॉल पर धमकी देकर 5 करोड़ मांगे। वॉट्सएप कॉल कर कहा- रकम नहीं दी गई तो गोलियों से भून देंगे। वहीं रणदीप मलिक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पानीपत के 2 कारोबारियों से 12 करोड़ की फिरौती मांगी।
इसराना के सुक्रमपाल से मांगी 10 करोड़ की फिरौती
इसराना निवासी सुक्रमपाल का कहना है कि उन्हें वॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। सुक्रमपाल के अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा- अगर जल्द ही रुपए नहीं दिए गए तो बड़ी वारदात करेंगे। पुलिस ने सभी की शिकायतों पर FIR दर्ज कर ली है।