{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Panipat News: पानीपत में उद्योगपति ने लग्जरी कार से कुत्ते के बच्चे को कुचला, CCTV वायरल

पानीपत के मॉडल टाउन में शर्मनाक हरकत! उद्योगपति ने लग्जरी गाड़ी से सो रहे कुत्ते के बच्चे को जानबूझकर कुचला। घटना सीसीटीवी में कैद, बेजुबान की मौत पर लोगों में गुस्सा।

 

पानीपत : पानीपत जिले के मॉडल टाउन में बड़े उद्योगपति ने लग्जरी गाड़ी से गली में सो रहे कुत्ते के बच्चे को कुचल दिया। उद्योगपति तड़पते कुत्ते के बच्चे को छोड़ कर आगे चला गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है, क्योंकि न ही गाड़ी की स्पीड थी और न ही कुत्ते का बच्चा अचानक से गाड़ी के आगे आया। बच्चा तो पहले से ही वहां सो रहा था। जिस सुबह गाड़ी चढ़ाई, इसी रात को उद्योगपति के घर में जागरण हुआ था।