{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Panipat: नामुंडा में नहर किनारे मिली लोडेड रिवाल्वर और स्कूटी, सुसाइड की आशंका

पानीपत के नामुंडा में नहर किनारे संदिग्ध हालत में एक्टिवा और लोडेड रिवाल्वर बरामद। बैग में मिली 12वीं की किताबें और जिंदा कारतूस। पुलिस और CIA जांच में जुटी।

 

पानीपत : पानीपत जिले के गांव नामुंडा में नहर के किनारे एक्टिवा खड़ी मिली। एक्टिवा के पास से लोडेड रिवाल्वर बरामद हुई। वहीं एक्टिवा पर एक बैग मिला। बैग के अंदर 12वीं कक्षा की किताब, चश्मा और चार जिंदा रोंद बरामद हुए हैं। स्कूटी के आस-पास चॉकलेट के खाली रैप भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब ग्रामीण सैर करने के लिए यहां पहुंचे और यह सब देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिवाल्वर से कोई सुसाइड करने के लिए यहां पहुंचा था पर रिवाल्वर से सुसाइड ना कर पाया और नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।