{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Panipat Refinery News: पानीपत रिफाइनरी में मजदूरों का भारी हंगामा, सुरक्षा बलों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़; जानें क्या हैं मांगें

हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में ओवरटाइम और कम वेतन को लेकर हजारों मजदूरों का उग्र प्रदर्शन। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद कई गाड़ियों को पलटा। CISF और स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा। जानें 12 घंटे की ड्यूटी और वेतन वृद्धि को लेकर क्या है पूरा विवाद।

 

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले की रिफाइनरी में मजदूरों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। यहां मजदूर ओवरटाइम, अधिकारियों के दुर्व्यवहार समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांतिपूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही। 

इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की।

किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की। जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा। आपको बता दें कि कर्मचारी 12 घंटे की ड्यूटी को 8 घंटे करने और वेतन वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।