{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Panipat Road Accident: पानीपत में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे तीसरी कक्षा के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

पानीपत में स्कूल जा रहे तीसरी कक्षा के छात्र शंकर को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला। मासूम को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही हुई मौत।

 

पानीपत  : हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान तीसरी कक्षा के छात्र शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर जब स्कूल जा रहा था तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली इतनी तेज थी कि 50 मीटर तक बच्चे को घसीटता ले गई। इस घटना में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

वहीं बच्चे के परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार ओर ओवर लोड की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।