{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें: अंजलि राघव के आरोपों पर महिला आयोग का नोटिस!

भोजपुरी गायक पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग का समन। अंजलि राघव ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप। 2 अप्रैल को फरीदाबाद कार्यालय में होगी पेशी। जानें पूरा मामला।

 

फरीदाबाद: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद गायक पवन सिंह में आयोग के कार्यालय में पेश होने को कहा है।

आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। दो अप्रैल को अंजलि और पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए फरीदाबाद बुलाया है। शिकायत में अंजलि राघव ने बताया कि ये मामला अगस्त 2025 का है।

वे लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। आरोप है कि स्टेज पर पवन ने अंजलि को गलत तरीके से छुआ। इसे लेकर विरोध भी जताया था और बाद में दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर मामले को लेकर आयोग में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।