रेवाड़ी: धारूहेड़ा में शॉकर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप
रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित जिंदल इंजीनियरिंग फैक्ट्री में भीषण आग। शॉकर बनाने वाली कंपनी में मशीनों और कच्चे माल का भारी नुकसान। शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण।
रेवाड़ी: धारूहेड़ा के मालपुरा में रविवार को एक कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि कंपनी में गाड़ियों के शॉकर बनाए जाते हैं. आग लगने से अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, परंतु कंपनी में लगी मशीन के साथ तैयार और कच्चा माल आग में जल गया.
रेवाड़ी में फैक्ट्री में आग: पिछले एक महीनों में कंपनी में आग लगने की ये तीसरी घटना है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार दो मंजिला जिंदल इंजीनयरिंग फैक्ट्री में मोटरसाइकिल के शॉकर बनाए जाते हैं. कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 8:30 अचानक आग लगी.
5 घंटे बाद पाया गया आग पर काबू: आग लगने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई. आग ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी मशीनों और दूसरी मंजिल पर रखें तैयार और कच्चे माले को अपनी चपेट में ले लिया. संयोग से वहां काम करने वाले सभी कर्मी सुरक्षित बच गए. धारूहेड़ा की सोकर कंपनी में लगी आग पर 5 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद काबू पाया.
शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग की वजह: सहायक फायर ऑफिसर संजय कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हमें सूचना मिली थी. सूचना के बाद फायरबिग्रेड की पांच गाड़ियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया. अब आग पूरी तरह से बुझ चुकी है. आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ. कंपनी में लगी मशीनों के साथ तैयार और कच्चा माल आग से जला है.
मामले की जांच जारी: धारूहेड़ा सेक्टर 6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया है कि आज सूचना मिली कि शॉकर बनाने वाली कंपनी में आग लगी. आपकी सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे. 5 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया.