Rewari Janmashtami Firing Case: रेवाड़ी के शिव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, दही-हांडी तोड़ने को लेकर हुआ विवाद
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिले के बोड़िया कमालपुर गांव स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि दही हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी की रात बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समारोह चल रहा था। इस दौरान दही-हांडी तोड़ने को लेकर गांव के युवकों और पड़ोसी गांव के युवकों के बीच विवाद हुआ। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि आधी रात को दही-हांडी तोड़ने की तैयारी हुई। इस दौरान लाइट बंद की गई और ताबड़तोड़ चार राउंड हवा में फायरिंग हो गई। वहीं इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
इधर घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।