{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Shocking Crime News: मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर उजागर हुई मां की करतूत, जेवरात लेकर फरार आरोपी महिला

रेवाड़ी के कोसली में महिला पर नाबालिग बेटे का यौन शोषण करने के आरोप में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज। आरोपी महिला फरार।
 

रेवाड़ी: कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटे के साथ उसकी मां द्वारा ही यौन शोषण और अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है. बच्चे के सौतेले पिता की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

मां पर नाबालिग बेटे से यौन शोषण का आरोप: पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि वो करीब पांच साल से एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रह रहा था. आरोप है कि महिला नाबालिग बेटे को नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाती और अश्लील हरकतें करती थी. बेटे ने जब उसे इसकी जानकारी दी तो पहले विश्वास नहीं हुआ. इसके बाद बेटे ने घटना की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की.

मामला सामने आने के बाद से महिला फरार: वीडियो देखने के बाद सौतेले पिता ने गांव के सरपंच को मामले की जानकारी दी और महिला को पुलिस कार्रवाई की बात कही. मामला सामने आने के बाद महिला ने रात में अपने लिव इन पार्टनर को नींद की गोलियां दे दीं और घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई. पुलिस के अनुसार, महिला के गुरुग्राम में किराए के मकान में रहने की जानकारी मिली है. पुलिस उसकी तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: महिला अपने पहले पति को छोड़ चुकी है. कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि "नाबालिग बेटे के साथ उसकी मां द्वारा ही यौन शोषण और अश्लील हरकतें किए जाने का मामला आया है. इस पर मामला दर्ज कर लिया है. जांच शुरू कर दी है. जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."