{"vars":{"id": "123258:4912"}}

रोहतक: दिल्ली कूच से पहले रोहद टोल प्लाजा पर जिला पार्षद जयदेव डागर हिरासत में

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर रोहतक-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त। रोहद टोल प्लाजा के पास जिला पार्षद जयदेव डागर और कई युवा हिरासत में लिए गए।
 
रोहतक : आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन है। प्रदर्शन को लेकर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रोहतक-दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के लिए निकले युवाओं को बीच रास्ते में ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया। रोहतक से जिला परिषद वार्ड 10 के सदस्य जयदेव डागर और कई अन्य युवा हिरासत में लिए गए।

बहादुरगढ़ से पहले सांपला के नजदीक रोहद टोल प्लाजा से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया। जयदेव डागर की पुलिस के साथ बीच सड़क पर जोरदार बहस हुई। जयदेव हिरासत में लिए जाने का कारण पूछ रहे थे। पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस जयदेव डागर और उनके कई साथियों को जबरदस्ती अपने साथ ले गई। फिलहाल सांपला पुलिस स्टेशन में जिला पार्षद और उनके साथ हिरासत में लिए युवाओं को रखा गया है।