{"vars":{"id": "123258:4912"}}

रोहतक: विवाहिता से धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी दूध विक्रेता 3 दिन के रिमांड पर

रोहतक के लाखनमाजरा खंड में विवाहिता को पिस्तौल की नोक पर धमकी देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी दूध विक्रेता को पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर लिया।

 

रोहतक:  लाखनमाजरा खंड के एक गांव में दूध विक्रेता जसबीर पर आरोप है कि उसने विवाहिता (37) से पहले तो धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

लाखनमाजरा थाना प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक पीड़िता ने दो दिन पहले लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि उसके गांव का जसबीर दूध बेचने का कार्य करता है। साथ ही उसके पति का परिचित है। आरोपी घर में दूध लेने आता था। इसके चलते वह परिवार का परिचित हो गया। एक दिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपी के परिवार को भी बताया। इसके बावजूद उसने पीछा नहीं छोड़ा। पिस्तौल दिखाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा। आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।