{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Rohtak Road Accident: रोहतक में फाग के दिन मातम; कार-बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, दो सगे भाई भी शामिल

रोहतक के चुलियाना मोड़ पर भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे इस्माइला गांव के 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका चचेरा भाई शामिल है। फाग के दिन हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर।

 

रोहतक : रोहतक जिले में फाग के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-रोहतक रोड पर चुलियाना मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार इस्माइला गांव के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे चुलियाना मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोहन व राजा दो सगे भाई, सोनू उनका चचेरा भाई और गांव का ही राजेश युवक शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही इस्माइला गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।