{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Kurukshetra News 2026: शाहाबाद के पटवारी देवेन्द्र राय निलंबित: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर DC की कार्रवाई

शाहाबाद के हलका कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय लापरवाही व ड्यूटी में नशे के आरोप पर निलंबित; DC विश्राम कुमार मीणा ने जारी किए आदेश।
 

शाहाबाद: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शाहाबाद तहसील के हलका कलसाना के पटवारी देवेन्द्र राय को अपने कार्य व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र निश्चित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवाएं (जनरल) नियमावली 2016 के नियम 83 के अंतर्गत जीवन-निर्वाह भत्ते का हकदार होगा।

🚨 ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए जाने की रिपोर्ट

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शाहाबाद द्वारा पत्र के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया था। रिपोर्ट अनुसार पटवारी देवेन्द्र राय ड्यूटी के समय शराब के नशे में पाए गए। उनके व्यवहार के खिलाफ नायब तहसीलदार के कार्यालय में मौखिक शिकायतें भी मिली थीं।

📋 चेतावनियों के बावजूद व्यवहार में नहीं आया सुधार

इस बारे में पटवारी को कई बार मौखिक चेतावनी दी गई, परंतु उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वह उच्च अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं करते और अपने कार्य को भी समय पर पूरा नहीं करते हैं।