{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sirsa Road Accident: चोपटा-भट्टू रोड पर ट्रॉले और बाइक की भीषण टक्कर, दंपती की दर्दनाक मौत

सिरसा के चोपटा-भट्टू रोड पर ट्रॉले और बाइक की टक्कर में हिसार निवासी दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

सिरसा: चोपटा-भट्टू रोड पर ट्रॉले और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने रविवार रात को ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि में घायल पति ने सोमवार सुबह हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार के गांव मिंगनी खेड़ा निवासी 48 वर्षीय ताराचंद पत्नी 45 वर्षीय मूर्ति देवी के साथ नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव लुदेसर में रिश्तेदारी में आए हुए थे। रविवार रात करीब सवा नौ बजे दोनों बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही बावे चोपटा के भट्टू रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रॉले व ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप को से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपटा पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को सिरसा न रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मूर्ति देवी की रविवार रात मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल ताराचंद को बाद में हिसार रेफर किया गया जहां सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।