{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सिरसा: हाईटेंशन टावर पर चढ़े किसान, मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

सिरसा के वैदवाला गांव में किसानों ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन। उचित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े किसान, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद।

 

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वैदवाला गांव में हाईटेंशन बिजली लाइनों के टावरों का उचित मुआवजा न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। किसान बिजली के हाईटेंशन टावरों पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदर्शन की शुरुआत किसान नेता भूपेंद्र सिंह टावर पर चढ़े, इसके बाद अन्य किसान नेता और एक दिव्यांग युवक भी टावर पर चढ़ गए। किसानों  का कहना है कि उनके खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों और लगाए गए टावरों के बदले सरकार की ओर से मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन उन्हें तय मानकों के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सोनीपत में किसानों को अधिक मुआवजा दिया गया है, जबकि सिरसा के किसानों को कम मुआवजा दिया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, बिजली निगम की तकनीकी टीम और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों ने विरोध जताते हुए उन्हें टावर पर चढ़ने से रोक दिया।  किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा तय मानकों के अनुसार नहीं दिया जाएगा उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।