Haryana Tragedy: सिरसा में दिल दहला देने वाली घटना, भाखड़ा नहर में कूदी महिला, बच्चे की डूबने से मौत
सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने 7 महीने के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगाई। महिला की जान बची, मासूम की डूबने से मौत।
Jul 27, 2026, 16:05 IST
हरियाणा : हरियाणा के सिरसा के कालांवाली के गांव माखा से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां परिवारिक कलह के चलते एक महिला ने बच्चे संग खौफनाक कदम उठाया। महिला ने अपने सात महीने के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में कूद गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और हड़कंप का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान गांव खोखर निवासी मनजिंद्र कौर पत्नी हरदेव सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को तो बचा लिया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे से ज्यादा समय तक गोताखोरों व ग्रामीणों की तलाश के बाद बच्चे का शव मिला है। महिला को चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।