सिरसा: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार
सिरसा के 'ऑलवेज वेलकम' होटल में पुलिस की छापेमारी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़। तीन युवक, तीन युवतियों और होटल मैनेजर गिरफ्तार। पुलिस जांच जारी।
सिरसा: डबवाली के होटल में छापेमारी कर सिरसा पुलिस ने सेक्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया है. मामले में होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है. सिरसा पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है. तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
सिरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: सिरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डबवाली रोड स्थित ऑलवेज वेलकम होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर डीएसपी राज सिंह के नेतृत्व में एबीवीटी स्टाफ ने होटल पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया.
तीन युवतियों समेत 6 हिरासत में: मिली जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि होटल प्रबंधन द्वारा बाहरी राज्यों, विशेष रूप से पंजाब से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर भी बरामद किया है. जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज मिले हैं. अब इनकी जांच कर संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है.
जारी रहेगी कार्रवाई: डीएसपी राज सिंह ने कहा कि "थाना सिविल लाइन सिरसा में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. यदि जांच में होटल मालिक या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसकेखिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. शहर में होटलों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी."