Sonepat Police Investigation: गन्नौर हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी
सोनीपत : सोनीपत के गन्नौर में दिनदहाड़े वन विभाग के पूर्व आरएफओ जयपाल राठी की हत्या से सनसनी फैल गई। जयपाल राठी अपनी कार से निजी काम के लिए गन्नौर जा रहे थे। अगवानपुर रोड पर एसटीपी के पास उनका साइड को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयपाल राठी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान माहरा गांव निवासी रवि के रूप में हुई है, जो फिलहाल गन्नौर में रह रहा था।
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए गन्नौर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूर्व आरएफओ जयपाल राठी घायल अवस्था में मिले।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान सोनीपत के गांव माहरा निवासी रवि के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में साइड को लेकर विवाद की बात सामने आई है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच जारी है।