{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sonepat Accident: ककरोई रोड पर वेल्डिंग का काम करते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से दो की गई जान

सोनीपत के ककरोई रोड पर दुकान की तीसरी मंजिल पर शैड लगाते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत। पुलिस जांच में जुटी।

 

सोनीपत। शहर के ककरोई रोड स्थित देवनगर में वीरवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दुकान की तीसरी मंजिल पर शैड लगाने का काम कर रहे एक युवक और किशोर की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों श्रमिक वैल्डिंग का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया, जिससे जोरदार करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर नीचे आ गिरे।

🩺 उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे दोनों मृतक: पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय जाहिद और 15 वर्षीय रिहान के रूप में हुई है। दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि दोनों मजदूरी के सिलसिले में काम मांगने आए थे और उन्हें काम पर लगाया गया था। घटना के समय जब तेज आवाज सुनकर लोग ऊपर पहुँचे तो दोनों को अछत अवस्था में नीचे गिरा पाया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।