सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी: कुंडली बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सोनीपत-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। कुंडली बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग और वाहनों की हो रही बारीकी से जांच।
सोनीपत : जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सोनीपत-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।नेशनल हाईवे 44 पर कुंडली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ।पुलिस के आला अधिकारी मौके पर तैनात हैं।
पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को सुचारू रखने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं। सोनीपत पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।