Sonipat News Today: ड्रेन नंबर-6 के पास बिना अनुमति बने मकान को किया ध्वस्त, डीसीपी क्राइम रहे मौके पर मौजूद
सोनीपत में नशा तस्करी के मामलों में आरोपी महिला मंजू के अवैध मकान पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है।
सोनीपत : सोनीपत में नशा तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करी के मामलों में आरोपी महिला मंजु के मकान पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।बिहार निवासी मंजु (फिलहाल आदर्श नगर)के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सोनीपत ड्रेन नंबर-6 के पास आदर्श नगर गली नंबर 6 में बने इस मकान को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त किया है। प्रशासन के अनुसार, निर्माण अवैध था और नगर निगम की ओर से नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई।बताया गया है कि बिहार निवासी मंजु के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से मकान को गिराया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान और सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार भी तैनात रहे।
बुलडोजर की यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान की मौजूदगी में की गई। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के संबंध में आदेश मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के मुताबिक, इसे अवैध पाए जाने पर ध्वस्त कराया गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस तरह के अवैध निर्माण पर आगे भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।