{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सोनीपत: हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

सोनीपत में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जीआरपी मामले की जांच में जुटी।

 

सोनीपत: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान शनिवार दोपहर को एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना सोनीपत व हरसाना कला रेलवे स्टेशन के बीच मोहन नगर बाबा कालोनी अंडरपास के समीप हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो

सकी है। जीआरपी उसके हुलिये और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। ट्रेन दोपहर 12:40 बजे सोनीपत जंक्शन से सब्जीमंडी के लिए रवाना हुई थी। 12:50 बजे उन्हें सूचना मिली कि किसी युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।