{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sonipat Dhaba Owner Murder: तेज रफ्तार स्कूटी टोकने पर ढाबा मालिक की हत्या, शव हाईवे पर रख कुंडली बॉर्डर किया जाम

सोनीपत के कुंडली में तेज रफ्तार स्कूटी टोकने पर विवाद में ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की गोली मारकर हत्या। परिजनों ने NH-44 जाम किया।
 

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक मामूली कहासुनी में ढाबा संचालक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना से आक्रोशित​​​​​​ परिजनों ने कुंडली बॉर्डर नेशनल हाईवे 44 को जाम किया। नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर ग्रामीण बैठ गए है। परिवार के लोगों का कहना जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हाईवे जाम रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र खत्री के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि ढाबे के कर्मचारी ने तेज रफ्तार स्कूटी चलाने पर टोक दिया। इसी बात पर मामले ने उग्र रुप धारण कर लिया। युवकों ने कर्मचारी को पीटना शुरु कर दिया। बीच बचाव कराने आए ढाबा संचालक की छाती में एक युवक ने गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की 6 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे है। 

वहीं घटना को लेकर परिजनों मे आक्रोश है। परिजनों ने कुंडली बॉर्डर नेशनल हाईवे 44 को जाम किया। नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर ग्रामीण बैठ गए है। परिवार के लोगों का कहना जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हाईवे जाम रहेगा। नरेंद्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव को लेकर करनाल और दिल्ली हाईवे को पूरी तरह जाम किया। पुलिस के आला अधिकारी कुंडली थाना प्रभारी मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।