{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sonipat Police Chase Video: चोरी का डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर

अंबाला से डंपर चुराकर भाग रहे नूंह के बदमाशों ने मुरथल में पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। ASI घायल, एक आरोपी गिरफ्तार।
 

सोनीपत : अंबाला से डंपर चुराकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए मुरथल गांव के पास जानबूझकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में ASI युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। 

चोरी हुए डंपर का पीछा पुलिस की तीन गाड़ियां कर रही थीं। जब पुलिस की एक गाड़ी ने मुरथल के पास डंपर को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने रुकने के बजाय गाड़ी को टक्कर मार दी और भाग गया।टक्कर लगने के बाद भी पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। दो टीमों ने शहर में घेराबंदी करके आरोपी खालिद खान, जो अडबर, नूंह का रहने वाला है, को अग्रसेन चौक के पास डंपर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी आरिफ डंपर से कूदकर भाग गया। 

डंपर ड्राइवर के पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की घटना CCTV में कैद हो गई। शुरुआती पूछताछ में खालिद ने यमुनानगर इलाके से पहले भी डंपर चुराने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मुरथल पुलिस स्टेशन में पुलिस टीम पर डंपर से कुचलने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।