{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सोनीपत NH-44 हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत, 2 घायल

सोनीपत के बहालगढ़ में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा। टायर फटने के बाद खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, बागपत के इमरान की मौत। फॉर्च्यूनर भी चपेट में आई।

 

सोनीपत : नेशनल हाईवे 44 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर तेज रफ्तार के जानलेवा नतीजों को उजागर कर दिया है। बहालगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 7 फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे में एक ट्रक परिचालक ने जान गंवा दी, जबकि दो ट्रक चालक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से अमूल दूध की सप्लाई देकर एक ट्रक सोनीपत स्थित फैक्ट्री की ओर लौट रहा था। सेक्टर 7 फ्लाईओवर पर पहुंचने पर ट्रक का टायर अचानक फट गया।टायर फटने के बाद चालक सोनू और परिचालक इमरान ट्रक को फ्लाईओवर पर खड़ा कर नीचे उतरे और टायर की जांच करने लगे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि आरोपी ट्रक ने सड़क पर चल रही एक फॉर्च्यूनर कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान इमरान (परिचालक),निवासी बागपत की मौके पर ही दर्दनाक मौत।


सोनू , जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया  सुनील (दूसरे ट्रक का चालक), जो कि टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। राहत दल ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है