{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sonipat News: राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा छात्र निशांत, 2 दिन पहले ही शुरू हुआ था पूल

राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सोनीपत के स्विमिंग पूल में पलवल निवासी छात्र निशांत गौतम की डूबने से मौत। 2 दिन पहले शुरू हुए पूल की सुरक्षा और लाइफगार्ड पर उठे सवाल।

 

पंचकूला। हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार (21 मई, 2026) की रात 8 बजे स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। सोनीपत जिले के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल नहाने के निशांत गौतम रात 8:30 पर उतरा था।

हालांकि, इस दौरान निशांत डूब गया और उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि दो दिन पहले यानी मंगलवार से ही स्विमिंग पूल शुरू हुआ था। निशांत गौतम क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का स्टूडेंट था, निशांत गौतम पलवल जिले का रहने वाला था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पूल में डूबने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन को काफी देर से सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पूल में लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं और सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।