{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज ऐसा रहेगा मौसम, इन जगहों पर होगी बारिश ?

 

Aaj Ka Mousam: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। आइए जानते है मौसम विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मौसम के बारें में ताजा अपडेट क्या है। देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बन गए हैं। लेकिन अब राहत की उम्मीद है क्योंकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियाँ शुरू होने वाली हैं। 

इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। गर्मी का सबसे बुरा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जिनके पास कूलर, पंखा या छत जैसे साधन नहीं हैं। इसके साथ-साथ बाहर काम करने वाले मजदूरों की सेहत और काम करने की क्षमता पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

मौसम में बदलाव

अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में आंधी, धूल भरी हवा और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और हवा की गुणवत्ता कुछ हद तक सुधरेगी। 

प्री-मानसून गतिविधियाँ सबसे पहले राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में दिखेंगी। यहाँ धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

पिछला मौसम परिवर्तन

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर में 25 और 26 अप्रैल को धूल भरी आंधी चली। 

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के आगरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, महोबा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट जैसे शहरों में भी 26 अप्रैल को मौसम बदलाव रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिले ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, जबलपुर, सीधी (म.प्र.) और राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, रायपुर, बलौद बाजार (छ.ग.) में भी प्री-मानसून बारिश और आँधी के आसार हैं।

27 अप्रैल का मौसम 

27 अप्रैल के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम में बदलाव आएगा। यहाँ तेज आँधी, बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि ये प्री-मानसून गतिविधियाँ गर्मी का स्थायी इलाज नहीं हैं, फिर भी कुछ दिनों के लिए राहत जरूर मिल सकती है। तापमान थोड़ा घटेगा और मौसम कुछ हद तक सुहाना होगा।

क्या करें?

लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजार रखें, खासकर जब आँधी या बारिश की संभावना हो। 

जब तक मानसून पूरी तरह नहीं आता, तब तक लू से बचे, पानी पिएँ और मौसम की गतिविधियों का ध्यान रखें।