टोहाना में बड़ी कार्रवाई: शरीर और जूतों में अफीम छिपाकर लाए झारखंड के 2 तस्कर गिरफ्तार
टोहाना सीआईए पुलिस ने नया बाईपास के पास झारखंड के दो नशा तस्करों को करीब 3 किलो अफीम के साथ पकड़ा। जूतों और शरीर पर पैकेट चिपकाकर लाए थे नशा। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस।
टोहाना : टोहाना में सीआईए स्टाफ पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के दो निवासियों को 2 किलो 803 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों से 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के सोनपुर गांव निवासी मोहम्मद अबुल आलम और मोहम्मद हदीश मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों ने अफीम के पैकेट बनाकर अपने शरीर और जूतों के नीचे चिपकाए हुए थे ताकि किसी को पता न चले। उनके खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि अफीम के सप्लायर का पता लगाया जा सके और आगे की जांच की जा सके।
सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नया बाईपास स्थित नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू किया गया। सीआईए प्रभारी अशोक श्योकंद ने पुष्टि की कि आरोपियों से 2 किलो 803 ग्राम अफीम बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।