{"vars":{"id": "123258:4912"}}

यमुनानगर: घरेलू कलह से परेशान 10वीं के छात्र ने स्कूल में दी जान

यमुनानगर के छछरौली में 10वीं के छात्र ने स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में फांसी लगाकर जान दी। माता-पिता के तलाक के केस से था परेशान। पढ़ें पूरी खबर।

 

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर के छछरोली में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी ने अपने माता-पिता के झगड़े से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। दसवीं कक्षा का यह छात्र कंवलजीत छछरौली के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। पंजेटा गांव के रहने वाले इस विद्यार्थी  कल स्कूल में छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। पिता नवाब सिंह ने तलाश की तो वह कहीं नहीं मिला। 

आज सुबह मृतक के पिता  स्कूल में बेटे को पूछने के लिए आए इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान इसी स्कूल के प्रांगण में पुरानी बिल्डिंग में विद्यार्थी की साइकिल होने का पता चला और उसके बाद जांच के दौरान उसका शव छत से लटका पाया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल उषा ने बताया कि जिस बिल्डिंग में बच्चों ने सुसाइड किया है उस बिल्डिंग का इस्तेमाल नहीं होता। स्कूल के बाद बच्चा घर नहीं पहुंचा था तो उसके पिता आज उसे तलाश करते हुए पहुंचे थे। वहीं मृतक के पिता नवाब सिंह का कहना है कि बच्चा घर नहीं पहुंचा लगातार खोजबीन की गई और आज स्कूल पहुंचे तो उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था।

वहीं छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल का कहना है कि मृतक के पिता ने बताया कि उनका अपनी पत्नी से तलाक का केस न्यायालय में चल रहा है। इसी परेशानी को लेकर वह परेशान था। और उसने ऐसा कदम उठाया। कमलजीत ने अपने घर में चल रहे घरेलू झगड़े से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी हैं।