{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sarkari Naukri 2026: SSC, नोएडा एयरपोर्ट और NPCIL में 5700+ पदों पर भर्ती

नौकरी का सुनहरा मौका! SSC फेज-14, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और NPCIL में 5700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां। 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक करें आवेदन।

 

देशभर के युवाओं के लिए नौकरी पाने के शानदार मौके सामने आए हैं. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में अलग-अलग योग्यताओं के अनुसार बड़ी संख्या में भर्तियां निकली हैं. कर्मचारी चयन आयोग से लेकर एयरपोर्ट और न्यूक्लियर सेक्टर तक हजारों पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवार इन अवसरों का फायदा उठा सकते हैं. खास बात यह है कि कई भर्तियों में अनुभव की जरूरत नहीं है और चयन प्रक्रिया को भी आसान व पारदर्शी बनाया गया है. इच्छुक उम्मीदवार तय तारीखों के भीतर आवेदन कर सकते हैं और अपनी पसंद की नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं.

SSC भर्ती 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत 3003 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां होंगी. 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है, जबकि फीस 5 मई तक जमा की जा सकती है. जून में कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित है. इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए चारों विषयों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है. चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नया सिस्टम भी लागू किया गया है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भर्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है. यहां 2442 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर शामिल हैं. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और किसी खास डिप्लोमा की जरूरत नहीं है. सैलरी 15 हजार से 35 हजार रुपये तक मिलेगी. आवेदन 15 जून 2026 तक ऑनलाइन किया जा सकता है. महिला और पुरुष दोनों को मौका मिलेगा. 

NPCIL भर्ती 2026

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं. चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा. ट्रेनिंग के दौरान 74,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा और बाद में स्थायी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी व भत्ते दिए जाएंगे. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.