{"vars":{"id": "123258:4912"}}

SSC New Rules: एग्जाम में गलत सवाल पर अब मिलेंगे पूरे नंबर, GD कांस्टेबल परीक्षा तारीखों का भी ऐलान

SSC का बड़ा फैसला: परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने पर सभी को मिलेंगे पूरे अंक। SSC GD कांस्टेबल 2026 परीक्षा की तारीखें जारी और अग्निवीर भर्ती के लिए फ्री सैंपल पेपर।

 

देश में सरकारी नौकरी का एक प्रमुख नाम कर्मचारी चयन आयोग (SSC) है. SSC की तरफ से प्रत्येक साल कई भर्तियां आयोजित की जाती हैं. इन भर्तियों में प्रत्येक साल एक करोड़ से अधिक कैंडिडेट्स शामिल होते हैं, तो बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को प्रत्येक साल SSC की तरफ से सरकारी नौकरी भी मिलती है. SSC भर्ती एग्जाम में शामिल होने वाले एक करोड़ से अधिक कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. तो वहीं SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षाओं की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. वहीं अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. वह इंडियन आर्मी की तरफ से जारी फ्री सैंपल पेपर की मदद से अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं.

आइए, जॉब अलर्ट की इस कड़ी में SSC परीक्षाओं से जुड़े दो बड़े अपडेट पर विस्तार से बात करते हैं. मसलन, जानते हैं कि गलत सवाल पर पूरे नंबर देने वाला फैसला क्या हुआ है. इसके साथ ही SSC GD भर्ती 2026 एग्जाम की तारीखों के बारे में जानते हैं.

एग्जाम में गलत सवाल तो मिलेंगे पूरे नंबर

SSC एग्जाम में गलत सवाल पूछे जाने पर सभी कैंडिडेट्स को अब सवाल के लिए निर्धारित पूरे नंबर मिलेंगे. असल मेंSSC ने परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए नई चुनौती/आपत्ति प्रबंधन प्रणाली लागू करने की घोषणा की है, जो वर्ष 2026 से प्रभावी होगी. इस नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा और विशेषज्ञों द्वारा उसकी समीक्षा की जाएगी. SSC ने यह फैसला कैंडिडेट्स की शिकायतों, आरटीआई आवेदनों और अदालतों की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए लिया है. इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है.

SSC GD भती लिखित परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यानी कि जिन भी कैंडिडेट्स ने SSC की तरफ से आयोजित सीएसएसएफ और एसएसएफ, और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स जीडी भर्ती के लिए आवेदन किया है. उन कैंडिडेट्स के लिए अपडेट है. इन सभी कैंडिडेट्स के लिए रिटन एग्जाम का आयोजन27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा. विशेष ये है कि कुल 4 सप्ताह में लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए फ्री सैंपल पेपल से करें तैयारी

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल को खत्म हुई है. इससे पूर्व ही इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बड़ा तोहफा दिया है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती रिटन एग्जाम के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं, जो फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं. इंडियन आर्मी ने ट्रेड के हिसाब से सैंपल पेपर जारी किए हैं.