Goat Farming: बकरी की ये नस्ल कर देगी आपको भी मालामाल, जाने इसकी खासियत ?
Goat Farming: आज के समय खेती के साथ किसान बकरी पालन भी कर सकते हैं। इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं कुछ ही समय में धनवान बन सकते हैं। वैसे देखे तो गाय-भैंस के मुकाबले बकरी पालन आसान होता है लेकिन बकरी पालन से हम गाय-भैंस जितना फायदा भी हासिल कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बकरी की एक नस्ल ऐसी भी है, जो दूध की ज्यादा तादाद देती है और उसका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है।
जमुनापारी बकरी की नस्ल को बिजनेस के लिए बहुत ही उपयुक्त मानी जाती है।
इस नस्ल की बकरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि ये नस्ल कम चारे में अधिक दूध देती है। इसके अलावा इस बकरी के मांस में अधिक प्रोटीन भी अधिक होता है।
आपको बता दें कि बकरी की यह नस्ल लंबी होती है और इसका भार भी अधिक होता है, जिससे इस बकरी के पालन में फायदा है।
यह बकरी अधिक बच्चों को जन्म देती है, इससे कारोबार जल्दी बढ़ाया जा सकता है।
जमुनापारी भी फायदेमंद है
जमुनापारी नस्ल की बकरियां भी आपको दूध के क्षेत्र में काफी फायदा पहुंचा सकती हैं और इन्हें पहचानने का सबसे अच्छा तरीका इनका सफेद रंग है। आपको बता दें कि इन बकरियों की पीठ पर लंबे बाल और सिर पर छोटे-छोटे सींग होते हैं। इन बकरियों के कान बहुत बड़े और लम्बे होते हैं।
जमुनापारी नस्ल 22 से 23 महीने में, सिरोही 18 महीने में बच्चे पैदा करती है।
इसके साथ ही बरबरी 11 महीने में बच्चों को जन्म देने के लिए तैयार हो जाती है और यह अच्छी किस्म की बकरी साल में दो बार दो से तीन बच्चों को जन्म देती है और इसके लिए गुजरी बकरी, सोजत बकरी, करौली बकरी भी एक अच्छा विकल्प साबित होने वाली है।