{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा: किसानों को 60% खाद मिलेगी पैक्स से, कालाबाजारी पर सख्ती

खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी से बचाने के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम। 60% खाद हैफेड व पैक्स के जरिए मिलेगी। कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई।

 

चंडीगढ़ : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरियाणा सरकार ने खाद वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया है। राज्य में उपलब्ध कुल खाद का 60 प्रतिशत हिस्सा हैफेड के माध्यम से प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गांव स्तर पर ही समय पर खाद मिल सके।

कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्याम । सिंह राणा ने जिला कृषि अधिकारियों और कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रासायनिक खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की जिलावार उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


 कृषि मंत्री ने निजी खाद विक्रेताओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा किसानों को खाद के साथ गैर-जरूरी ( सामान जबरन बेचने जैसी शिकायतें मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।