{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Tractor Subsidy: हरियाणा के SC किसानों के लिए खुशखबरी; ट्रैक्टर पर ₹3 लाख अनुदान के लिए बढ़ी दस्तावेज जमा करने की तिथि

हरियाणा कृषि विभाग ने अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर मिलने वाली ₹3 लाख की सब्सिडी के लिए दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ा दी है। जानें ड्रा में चयनित 660 किसानों के लिए भौतिक सत्यापन और अनुदान राशि वितरण का पूरा शेड्यूल।

 

चंडीगढ़ : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर दी जाने वाली अनुदान राशि जारी करने से पहले परमिट के दस्तावेज जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। महानिदेशक कार्यालय ने पत्र भेजकर अब तिथि को 8 मार्च कर दिया है।

महानिदेशालय पंचकूला कार्यालय की तरफ से भेजा गया पत्र

बताया जा रहा है कि महानिदेशालय पंचकूला कार्यालय की तरफ से सभी उपायुक्तों, सभी उप कृषि निदेशकों और सभी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरों को पत्र भेजा गया है। अनुसूचित जाति के 660 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। ड्राॅ निकाले जा चुके हैं। योजना के तहत 3 लाख रुपये तक अनुदान या कुल खरीद की रकम का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। 

वहीं अनुदान के लिए परमिट से संबंधित दस्तावेजों को जांचने के लिए उप कृषि निदेशक के माध्यम से 6 मार्च तक मंजूरी दी जाएगी। 10 मार्च तक खरीदे गए ट्रैक्टरों का ब्योरा अपलोड कराना होगा। 11 मार्च तक बिल की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। 16 मार्च को भाैतिक सत्यापन किया जाएगा। 18 मार्च को अनुदान से संबंधित सत्यापन और अनुदान खातों में भेजने की पोर्टल के माध्यम से मंजूरी मिल जाएगी।