{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Paddy Procurement 2026: धान खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार, मंत्री श्याम सिंह राणा ने की किसानों से खास अपील

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पानीपत में कहा कि राज्य में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। किसानों को नहीं होगी परेशानी।
 

पानीपत : भाजपा कार्यालय श्याम कमल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने धान खरीद को लेकर प्रेस वार्ता की। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीद को लेकर पूरी तरह तैयार है। धान की फसल पकते ही उसकी खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को पूरी तरह पकाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस बार प्रदेश में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि धान की फसल लक्ष्य से अधिक आती है तो सरकार उसे भी खरीदेगी और किसानों की फसल को खरीदने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की विभिन्न फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, जिससे किसानों को फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही किसानों को बाजार भाव में उतार-चढ़ाव से राहत देने के लिए सरकार की ओर से भावांतर भरपाई योजना भी चलाई जा रही है।