Haryana Farmer Protest Khanauri: 4 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मिलेंगे किसान, दल्लेवाल की घोषणा
नरवाना एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर धरना समाप्त किया। 4 सितंबर 2026 को दिल्ली में मनोहर लाल संग होगी बैठक।
Aug 19, 2026, 15:44 IST
नरवाना : हरियाणा पँजाब के खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों को प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 4 सितंबर 2026 को दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी बैठक करवाई जाएगी।
एसडीएम नरवाना के आश्वासन पर किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने यात्रा 4 सितंबर तक स्थगित करने का ऐलान किया। दल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को यात्रा से रोका था। बैठक में सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो किसान पूरे भारत में फिर यात्रा शुरू करेंगे। किसानों ने धरना भी समाप्त करने की घोषणा की।