{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Farmers Power Cut Protest: टोहाना में 8 घंटे बिजली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, आवागमन ठप

टोहाना में खेतों में बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे 148B पर जाम लगा दिया। जानें फसलों के सूखने और बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन।

 

टोहाना : खेतों को बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 148 बी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। इस दौरान वाहनों की कतारे लग गई, जाम से आवागमन ठप कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।  


किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से खेतों के लिए बिजली नहीं मिल रही। बारिश न होने और ट्यूबवेल में पानी कम होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। प्रदर्शन में शामिल किसान रूपा ने बताया कि गाँव की लाइट ठीक आ रही है, लेकिन खेतों की लाइट बिल्कुल नहीं दे रहे। हमारी फसलें बिना पानी के खराब हो गईं। एक हफ्ता हो गया, कोई अफसर सुनने नहीं आया।"  

एक अन्य किसान ने कहा कि हम सरकार से सिर्फ 8 घंटे बिजली की मांग करते हैं। फोन कर-कर के थक गए, अफसर आगे से अंगूठा दिखा देते हैं।" किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  



मौके पर पहुंचे किसानों ने हाथ उठाकर नारेबाजी की। ट्रकों के बीच खड़े होकर उन्होंने कहा, "सरकार सुधर जाओ, किसान की रोटी का इंतजाम करो।" जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।