{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ankita Lokhande Traditional Look: ग्रीन और येलो साड़ी के साथ एक्ट्रेस के ये रॉयल नेकपीस देंगे गॉर्जियस अपीयरेंस

करवा चौथ या किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं, तो अंकिता लोखंडे के इन खूबसूरत साड़ी और ज्वेलरी लुक्स से बेहतरीन आइडिया ले सकती हैं।

 

अंकिता लोखंडे ने एमराल्ड ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने पेस्टल पिंक, ऑलिव ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन वाला सेट कैरी किया है, जिसमें ग्रीन बीड्स की स्ट्रिंग्स दी गई हैं और पेंडेंट में बीड्स के ड्रॉप दिए गए हैं और खूबसूरत मीनाकारी के साथ ही कुंदन का वर्क किया गया है. इस तरह के नेकपीस लुक में शाही टच देते हैं.

1 / 5

ब्लू कलर की लाइटवेट साड़ी के साथ अंकिता लोखंडे ने ट्रेडिशनल चोकर नेकपीस कैरी किया है जो उनके लुक को रिच बना रहा है. नेकपीस में ग्रीन, रेड, और मैरून कलर के ओवल शेप स्टोन का यूज किया गया है. इसी के साथ क्रिस्टल वर्क के साथ ही पर्ल ड्रॉप दी गई हैं.

2 / 5

अगर आप करवा चौथ पर कोई शाइनी फैब्रिक की लाइट वेट साड़ी कैरी करेंगी तो अंकिता लोखंडे के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने यलो साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया है जो उनके लुक को मॉडर्न टच देता है. इस कॉकटेल स्टाइल नेकलेस में लीफ मोटिफ शेप के सिट्रीन या यलो सैफायर लगाए गए हैं और उसके चारों तरफ वाइट डायमंड की डिटेलिंग है जो इसे और भी खूबसूरत बनाती है.

3 / 5

अंकिता लोखंडे ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन जूलरी कैरी की है. करवाचौथ पर आप भी साड़ी के साथ इस तरह के लेयर नेकलेस कैरी कर सकती हैं. उन्होंने पारंपरिक कोल्हापुरी साज और थुशी पहना है. ये दोनों नेकलेस एक दूसरे का लुक कंप्लीट करते हैं और रॉयल लुक देते हैं.

4 / 5

करवा चौथ पर अगर आप रेड या मैरून कलर की साड़ी, लहंगा कैरी करने वाली हैं तो आप अंकिता लोखंडे की तरह डबल लेयर स्ट्रक्चर नेकलेस कैरी कर सकती हैं. ऊपर के हिस्से को चोकर स्टाइल रखा गया है तो वहीं इसके नीचे कुंदन और लाल रूबी के पत्थरों की खूबसूरत डिटेलिंग दी गई है. सेंटर में पेंडेंट ड्रॉप इसका फोकल पॉइंट है.

5 / 5