बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली आदतें, जानें एक्सपर्ट की जरूरी सलाह
बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को साइलेंट किलर कहा जाता है। जानिए किन गलत आदतों और खानपान की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और इसे कैसे नियंत्रित करें।
बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो इसे कम करने पर काम करना चाहिए. क्योंकि इस वजह से हार्ट अटैक तक आ जाता है और सिचुएशन जानलेवा तक बन जाती है. एक्सपर्ट बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को साइलेंट किलर भी बोलते हैं. भारतीयों के खानपान की बात करें तो आज के समय में ये सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है. हर दिन मैदा से बनी चीजें, शुगरी-ऑयली फूड्स और किसी भी समय कुछ भी खाना लोगों की आदत बन गई है. ऑयली फूड और फिजिकली एक्टिव न रहना हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का शिकार बनाता है.
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी आदतें हैं जो हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना देती हैं. बैड कोलेस्ट्रॉल टॉपिक पर डॉ. अमर सिंघल (डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली) से बातचीत की. जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
हाई कोलेस्ट्रॉल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा
डॉक्टर अमर सिंघल कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे इसकी वजह बनती हैं. ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन जैसी गलतियां शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं.
देखा जाए तो लोग और भी गलतियां दोहराई जाती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि फिजिकली एक्टिव न रहना, देर तक एक ही जगह बैठना, बढ़ता वजन, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन और पर्याप्त नींद न लेना भी इसके अहम कारण हैं.
ये बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम भी हैं वजहें
कई मामलों में डायबिटीज, थायरॉयड की बीमारी, किडनी संबंधी समस्याएं और पारिवारिक (जेनेटिक) कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. शुरुआत में हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, इसलिए नियमित जांच कराना जरूरी है.
खानपान का ऐसे रखें ख्याल
संतुलित आहार, रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, वजन नियंत्रित रखना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज व दवाओं का पालन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है.