Jhanvi Kapoor and Shraddha Kapoor Saree: त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं ये एथनिक लुक्स, मराठी नथ और गजरे से बढ़ाएं खूबसूरती
गणेश उत्सव के दौरान जान्हवी कपूर इस लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी पर गोल्डन जरी का टेम्पल डिजाइन बॉर्डर दिया गया है और पूरी साड़ी फ्लोरल, लीफ मोटिफ, क्लाइंब डिटेलिंग है. उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए महाराष्ट्रीयन नथ कैरी की है. डबल लेयर पोल्की झुमके, जड़ाऊ कंगन, रिंग के साथ लुक और भी इनहैंस हो रहा है.
1 / 6
जान्हवी कपूर का ये गणेश उत्सव लुक भी कमाल लग रहा है. उन्होंने यलो कलर की शाइनी साड़ी कैरी की है, जिसमें उनका लुक ग्रेसफुल और एलिगेंट है. स्टोन ईयररिंग, माथे पर बिंदी और बालों में गजरा उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं. एसेसरीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल को मिनिमलिस्टिक रखा है.
2 / 6
श्रद्धा कपूर भी गणेश उत्सव के लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं. उन्होंने लाल और हरे रंग की हैंडलूम साड़ी कैरी की है जो एक पारंपरिक और क्लासी कलर कॉम्बिनेशन है. श्रद्धा कपूर ने पोल्की डिजाइन वाले जड़ाऊ झुमके, कंगन और रिंग के साथ महाराष्ट्रीयन पारंपरिक नथ कैरी की है. माथे पर लगी ट्रेडिशनल अर्ध चंद्र बिंदी उनके लुक को और खूबसूरत-अट्रैक्टिव बना रही है.
3 / 6
अगर आप पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो शरवरी वाघ के इस गणेश उत्सव लुक से आइडिया लें. उन्होंने जो साड़ी कैरी की है उसके बॉटम में स्ट्राइप्स डिटेलिंग है और सिल्वर गोटा पट्टी वर्क के साथ ही गोल्डन लेस लगाई गई है. इसी के साथ ऊपर का हिस्सा गोल्डन रखा गया है. उनका ये सॉफ्ट टच लुक एलिगेंट, ग्रेसफुल और प्रिटी है.
4 / 6
आप भूमि पेडनेकर का ये लुक गणेश उत्सव में रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने हैंडलूम साड़ी कैरी की है.टरक्वायज ब्लू के साथ यलो का कॉम्बिनेशन कमाल लग रहा है. उन्होंने साड़ी को गुजराती स्टाइल के सीधे पल्लू में ड्रेप किया है जिसे कमर बंध के साथ सेट किया गया है. अर्धचंद्र बिंदी, चोकर और ईयररिंग के साथ लुक कंप्लीट किया गया है.
5 / 6
कुशा कपिला भी गणेश उत्सव में बेहद प्यारी लग रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर और ब्लाउज पर सिल्वर कलर की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है. उन्होंने मेकअप लुक नेचुरल रखा है तो वहीं माथे पर बिंदी और फ्रिंज डिटेलिंग वाले पोल्की झुमको के साथ लुक कंप्लीट किया है.
6 / 6