Sweet Potato Health Benefits 2026: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी शकरकंद चाट: नोट करें आसान रेसिपी और सेहतमंद फायदे
सर्दियों में आने वाली सब्जियों में शकरकंद विटामिन ए से लेकर विटामिन सी तक कई न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन सोर्स है। लोग उबली शकरकंद खाना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग बस इसे रोस्ट करके ही खाते हैं। आप शकरकंद को एक चटपटा ट्विस्ट दें। मसालेदार फ्लेवर से भरपूर शकरकंद चाट को जब दही और खट्टी-मीठी चटनी, अनार के दाने के साथ सर्व किया जाता है तो देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये स्वादिष्ट भी कमाल की होती है।
💪 पाचन, आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद
शकरकंद आपके पाचन को सुधारने में हेल्पफुल होता है और इसे डायबिटिक लोग भी सीमित मात्रा में खा सकते हैं। इसके अलावा ये आपकी आंखों, त्वचा समेत इम्यून सिस्टम के लिए भी बढ़िया रहती है। तो चलिए देख लेते हैं शकरकंद चाट की रेसिपी।
🛒 शकरकंद चाट के इनग्रेडिएंट्स
-
2 मध्यम आकार के शकरकंद
-
डीप फ्राई करने के लिए तेल
-
स्वादानुसार काला नमक
-
ऊपर से डालने के लिए मीठा दही
🥣 सर्व करने के इनग्रेडिएंट्स
-
खजूर-इमली की चटनी
-
हरी चटनी
-
चाट मसाला
-
भुना जीरा पाउडर
-
लाल मिर्च पाउडर
-
ताजे अनार के दाने (ऑप्शनल)
-
नायलॉन सेव
-
गार्निश के लिए कटा हुआ हरा धनिया
👨🍳 चाट बनाने का तरीका
-
सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें और फिर छिलके हटाकर छोटे यानी तकरीबन आधा इंच के टुकड़ों में काट लें।
-
ध्यान रखें कि शकरकंद को बहुत ज्यादा नहीं उबालना है, क्योंकि फ्राई करने के दौरान भी ये अंदर से नरम पड़ते हैं।
-
अब एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें और कटे हुए शकरकंद के टुकड़ों को सुनहरा, कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
-
फ्राई किए शकरकंद को सोखने वाले पेपर (अब्जॉर्बेंट पेपर) पर निकाल लें और कुछ देर छोड़ दें।
-
अब इसे एक बड़े बाउल में निकालें और ऊपर से काला नमक छिड़ककर अच्छे से टॉस कर लें।
-
एक सर्विंग प्लेट में शकरकंद के टुकड़े सर्व करें, इसके ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें ताकि ये अच्छे से कोट हो जाए।
-
अब दही की लेयर के ऊपर ही खजूर और इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी स्वाद के मुताबिक डालें।
-
ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
-
सबसे लास्ट में इसकी गार्निशिंग के लिए अनार के दाने, नायलॉन सेव और कटा हुआ ताजा धनिया स्प्रिंकल करें।
🥗 शकरकंद के पोषक तत्व
हेल्थलाइन के मुताबिक, 200 ग्राम शकरकंद में 4 ग्राम प्रोटीन, 0.3 ग्राम फैट, 6.6 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें डेली जरूरत का 213 प्रतिशत विटामिन ए, 44 प्रतिशत विटामिन सी, 43 प्रतिशत मैंगनीज, 36 प्रतिशत कॉपर, 34 प्रतिशत पोटेशियम, 35 प्रतिशत बी 5, 34 प्रतिशत बी 6, और 19 प्रतिशत बी 3 पाया जाता है।