{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Egg Nutrition Tips: अंडा खाने में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 2 गलतियां? जानें सही तरीका

क्या आप भी अंडे की जर्दी (Yolk) फेंक देते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें अंडा खाने का सही तरीका, 1 दिन में कितने अंडे खाना है सेफ और किन गलतियों से कम होता है पोषण।

 

अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जो पोषण तत्वों से भरपूर होता है. ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. इसके अलावा अंडे में विटामिन और हेल्दी फै्स भी पाए जाते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर जिम डाइट तक, ज्यादातर लोग अपनी रोज़ाना की डाइट में अंडे को शामिल करते हैं. लेकिन कई बार लोग अंडा खाने का सही तरीका नहीं जानते और अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता. कुछ लोग अंडे को जरूरत से ज्यादा तेल में पकाकर खाते हैं, तो कुछ गलत समय पर इसका सेवन करते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अंडा तभी फायदेमंद होता है जब उसे सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए. गलत आदतें न सिर्फ इसके न्यूट्रिशन वैल्यू को कम करती हैं, बल्कि पाचन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ा सकती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं अंडा खाने में ऐसी कौन सी 2 गलतियां नहीं करना चाहिए.

न्यूट्रिशन से भरपूर है अंडा

न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी बताती हैं कि, अंडा न्यूट्रिशन का पावरहाउस है. 1 अंडे में करीब 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके साथ ही विटामिन ए, बी, बी12, फोलेट, सेलेनियम और कई सारे माइक्रोन्यूट्रिशन देता है. लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर अंडा खाने में की गई 2 गलतियां इसके न्यूट्रिशन को कम कर देती हैं.

अंडा खाने में 2 की गई 2 गलतियां

पहली गलती है इसे सही तरीके से न खाना…जिसमें आमतौर पर लोग इसे जर्दी के बिना खाना. लेकिन ये तरीका गलत है. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, सारे माइक्रोन्यूट्रियंस अंडे की जर्दी में ही होते हैं. ऐसे में अगर आपको पूरा पोषण चाहिए तो इसे खाना भी जरूरी है. वहीं दूसरी गलती है जरूरत से ज्यादा अंडे खा लेना. जिससे कैलोरी फैट बहुत ज्यादा मिल जाता है.

1 दिन में कितने अंडे खाना सेफ है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप एडल्ट हैं और पूरी तरह से हेल्दी हैं तो 1 दिन में 2 से 3 अंडे खाना सेफ माना जाता है, वो भी बिना जर्दी निकाले. लेकिन अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या फिर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो 1 या 2 अंडे बिना जर्दी के ही खाएं.

सफेद या पीला…अंडे का कौन सा हिस्सा है ज्यादा फायदेमंद?

अंडा पोषक तत्वों को भंडार होता है. लेकिन कुछ लोग इसके पीले हिस्से यानी जर्दी को निकालकर खाना पसंद करते हैं. क्योंकि उसमें फैट की मात्रा सफेद भाग से ज्यादा होती है. ऐसे में फायदे की बात करें तो पीला दोनों के ही अपने अलग-अलग फायदे हैं. जैसे सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है. वजन और मसल्स बनाने के लिए ये फायदेमंद है. वहीं पीला हिस्सा यानी जर्दी में फैट, विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को पूरा पोषक देता है.