{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Father's Day 2026: 500 रुपये से कम में पिता के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

इस फादर्स डे पर अपने पिता को दें खास तोहफा। यहाँ पढ़ें 500 रुपये से कम बजट वाले बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज, जो उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।

 

मां बच्चों को पालने में बड़ा रोल निभाती है लेकिन इस जिम्मेदारी में पिता की भूमिका कुछ कम नहीं होती. जिंदगी में बाहरी दुनिया के संघर्ष को कैसे झेलते हुए अपनी औलाद को कैसे बड़ा करना है अमूमन हर पिता इसको बेहतर जानता है. हर साल 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस मौके पर बच्चे अपने पिता को कम बजट में बेहतरीन तोहफे दे सकते हैं. खास बात है कि इस मॉडर्न दुनिया में 500 रुपये के अंदर भी चीजें खरीदकर पापा को गिफ्ट की जा सकती है. दरअसल, फादर्स डे लोगों को ये समझाने का जरिया है कि पिता की हमारे जीवन में क्या अहमियत होती है?

बतौर पिता एक इंसान किन मुसीबतों और हालातों को झेलता है, इसका महत्व बताने के लिए Father’s Day मनाया जाता है. ऐसा भी देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में बच्चे अपने पिता के स्ट्रगल को नोटिस ही नहीं कर पाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि किन काम आने वाली चीजों को आप कम पैसे में अपने पिता को गिफ्ट में दे सकते हैं.

क्यों मनाया जाता है फादर्स डे 

पिता के सम्मान, प्यार और उनके योगदान को याद करने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है. ये मौका एक फादर या उनके समान इंसानों को आभार करने का है. इस दिन की शुरुआत अमेरिका में 20वीं सदी में हुई. कहते हैं कि Sonora Smart Dodd नाम की महिला अपने पिता के आदर में एक खास दिन मनाना चाहती थी.

क्योंकि उसके पिता ने मां न होने के बाद भी अपने बच्चों का बेहतर पालन-पोषण किया. 1910 में पहली बार फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया. फादर्स डे पर बच्चे अपने पिता को शुभकामनाएं देते हैं. इसके अलावा कार्ड्स और गिफ्ट्स देना भी कॉमन है.

500 रुपये के अंदर आने वाले गिफ्ट्स

कॉफी मग करें गिफ्ट- आप चाहे तो अपने पापा को 200 से 500 रुपये में बन जाने वाले पर्सनलाइज्ड कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं. इसकी कीमत दूसरे मग से इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसमें पिता संग फोटो प्रिंट करवा सकते हैं. वैसे Best Dad लिखा हुआ मग ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है. खास बात है कि इसे रोजाना यूज किया जा सकता है और इस दौरान उन्हें आपकी याद जरूर आएगी.

फोटो फ्रेम का गिफ्ट- मार्केट में जाकर 250 से 400 रुपये में बेहतरीन फोटो फ्रेम तैयार करवाया जा सकता है. इसमें फैमिली की मीठी यादों भरी फोटो लगवाएं और गिफ्ट पैक करके अपने पापा को दें. फोटो कोलाज को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी. जब इसे घर में दीवार पर लगाया जाएगा तो तस्वीरों को देखते ही फैमिली की मीठी यादें ताजा हो जाएंगी.

इंडोर प्लांट भी है बेस्ट गिफ्ट- घर में नेगेटिविटी को दूर करने वाला इंडोर प्लांट भी गिफ्ट में दिया जा सकता है. घर हो या ऑफिस इससे न सिर्फ सजावट होती है बल्कि इसे देखकर फ्रेशनेस भी फील होती है. इसकी कीमत भी 250 से 400 रुपये के बीच है.

नोटबुक और पेन सेट- आप चाहे तो अपने पापा को 300 से 400 रुपये में आने वाला पेट सेट और नोट बुक भी गिफ्ट में दे सकते हैं. अगर आपको पापा लिखने और पढ़ने के शौकीन है तो उनके लिए ये गिफ्ट काफी काम आ सकता है.

ये चीजें भी कर सकते हैं गिफ्ट

स्टील या इंसुलेटेड पानी की बोतल (₹300₹500)

ड्राई फ्रूट्स का छोटा गिफ्ट पैक (₹350₹500)

हाथ से लिखा हुआ लेटर.