बरसात में किडनी इन्फेक्शन का खतरा: बचाव के उपाय और लक्षण
बरसात में किडनी इन्फेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जानें किन लोगों को है ज्यादा रिस्क, लक्षण और बचाव के जरूरी टिप्स। एक्सपर्ट्स की सलाह।
बरसात के मौसम में कुछ लोगों में किडनी इंफेक्शन का खतरा दूसरों की तुलना में ज्यादा होता है. वैसे आप हेल्दी हैं तो फिर भी आपको किडनी या दूसरे अंगों की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि बारिश में किडनी इंफेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है और किन लोगों पर रिस्क ज्यादा रहता है.
1 / 7
महिलाओं में इंफेक्शन का डर- एक्सपर्ट कहते हैं कि महिलाओं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं में भी यूरिन इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है और अगर समय पर इलाज न हो तो यह किडनी तक पहुंच सकता है. इसलिए इन्हें मानसून में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए.
2 / 7
क्या कहते हैं एक्सपर्ट- डॉ. मनीषा अरोड़ा (डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, सीके बिरला हॉस्पिटल) का कहना है कि कम पानी पीना, लंबे समय तक पेशाब रोकना, देर तक गीले कपड़े पहनना और पर्सनल हाइजीन पर ध्यान न देना इंफेक्शन के कारण हैं. ऐसे में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और संक्रमण ऊपर की ओर फैल सकता है.
3 / 7
इन लक्षण को न करें इग्नोर- एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, बुखार या कमर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ये लक्षण नजर आए तो यूरिन से जुड़ी जांच करवानी चाहिए. इसके अलावा ब्लड टेस्ट से भी इंफेक्शन कितना फैला है ये पता चल जाता है. दरअसल, सही समय पर इलाज कई बड़ी मुसीबतों से हमें दूर रखता है.
4 / 7
किन लोगों पर ज्यादा खतरा- डॉ. अनुपम रॉय, एडिशनल डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट, आकाश हेल्थकेयर) के मुताबिक जिन लोगों को डायबिटीज, किडनी स्टोन, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, यूरिन कैथेटर या यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याएं हैं उनकी किडनी में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो ऐसी दवाएं ले रहे हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, उन्हें भी संक्रमण जल्दी हो सकता है.
5 / 7
ये लोग रहे अलर्ट- एक्सपर्ट कहते हैं कि जिन लोगों को बार-बार UTI होता है या जिनकी यूरिनरी ट्रैक्ट की बनावट में कोई समस्या है, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है. अगर तेज बुखार, ठंड लगना, कमर के एक तरफ तेज दर्द, उल्टी या लगातार कमजोरी महसूस हो रही हो, तो यह संकेत हो सकता है कि संक्रमण किडनी तक पहुंच चुका है.
6 / 7
इन बातों का रखें ध्यान- बारिश के मौसम में यूटीआई और पेट खराब के मामले बढ़ जाते हैं. इसलिए आप जो पानी पी रहे हैं ध्यान दें कि वो पूरी तरह साफ हो. बाजार के जंक फूड या दूसरी ऑयली फूड्स को कम ही खाएं. हरी पत्तेदार सब्जियों पर मिट्टी जमी रहती है इसलिए ये भी पेट को खराब कर सकती हैं. मिट्टी के कारण किडनी पर भी प्रेशर आता है. बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए सीजनल फूड्स खाएं.
7 / 7