{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Runkation Travel Trend: फिटनेस और वेकेशन का नया ट्रेंड है 'रनकेशन', जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में इसका क्रेज

ट्रैवल और फिटनेस का नया ट्रेंड 'रनकेशन' तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए कैसे रनिंग और वेकेशन का यह मेल लोगों को आ रहा है पसंद।
 

आजकल छुट्टियां सिर्फ आराम करने या नई जगहें देखने के लिए नहीं होतीं. अब लोग अपने ट्रैवल प्लान्स में एक नया ट्विस्ट ढूंढ रहे हैं. अब ट्रैवल पसंद लोगों को सिर्फ मन की शांति नहीं बल्कि कुछ नया सीखने में भी दिलचस्पी बढ़ गई है. यही वजह है कि ट्रैवल के लिए नए-नए ट्रेंड भी सामने आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही ट्रेंड के बारे में बताएंगे. ये ट्रेंड है ‘रनकेशन’ का यह फिटनेस को ट्रैवल के साथ जोड़ता है, और इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.

रनकेशन यानी रनिंग और वेकेशन का मेल. इसमें आप सिर्फ घूमने नहीं जाते, बल्कि किसी खास मैराथन की तारीख के हिसाब से अपनी पूरी ट्रिप प्लान करते हैं. मंजिल पर पहुंचकर मैराथन की फिनिश लाइन पार करना ही आपकी छुट्टी का मुख्य मकसद होता है.

क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

गणपति ने कहा कि यह ट्रेंड खासकर युवा यात्रियों में ज्यादा दिख रहा है. उनके लिए फिटनेस, कम्युनिटी और पर्सनल माइलस्टोन अब ट्रैवल से जुड़ गए हैं. उन्होंने बताया कि मैराथन डेस्टिनेशंस के लिए एडवांस बुकिंग में 5 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.

गणपति ने इस ट्रेंड की खासियत बताते हुए कहा, “इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि आप पूरी ट्रिप को धावक के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं. रेस से पहले शरीर को ढालना, रिकवरी का समय, खाने पीने की पसंद, लोकल एक्सपीरियंस और दूसरी जगहों पर घूमना सब कुछ प्लान में शामिल होता है. ऐसे में खेल इवेंट प्रेरणा देता है, और जगह आपको एक बड़ा अनुभव देती है.”

कौन सी जगहें हैं पसंदीदा?

कुछ शहर इस रनकेशन ट्रेंड में सबसे आगे हैं. गणपति ने बताया कि टोक्यो, बर्लिन, लंदन, न्यूयॉर्क और सिडनी जैसी जगहें बहुत पसंद की जा रही हैं. यहां आकर्षक रास्ते, सांस्कृतिक रूप से खास रेस अनुभव और एक खास अनुभव की उम्मीद लोगों को खींचती है.

भारतीय यात्रियों के लिए हालांकि पहुंचना एक बड़ी बात है. गणपति के अनुसार, जिन जगहों पर फ्लाइट कनेक्टिविटी अच्छी है, ट्रैवल टाइम कम है और जहां मैराथन के साथ बाकी जगहें भी घूम सकते हैं, वे ज्यादा लोकप्रिय हैं. उन्होंने बताया कि थाईलैंड उनकी रेस से जुड़ी सर्च में 2 5% हिस्सेदारी रखता है, इसके बाद वियतनाम और सिंगापुर हैं. इसके अलावा, 15 20% यात्री अपनी रेस प्लान के साथ कुछ और एक्सपीरियंस या जगहों के बारे में भी सर्च करते हैं.