Sonarika Bhadoria Janmashtami Ethnic Looks: जन्माष्टमी पर ट्राई करें सोनारिका भदौरिया के ये खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट लुक्स
सोनारिका इस पिंक कलर के पारंपरिक सूट बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं. अंगरखा स्टाइल कुर्ती में फ्लोरल डिटेलिंग के साथ ही गोटा पट्टी वर्क किया गया है. इसी के साथ हैवी कढ़ाई वाला मैचिंग खूबसूरत दुपट्टा उनके लुक में ग्रेस ऐड करते हैं. जन्माष्टमी के लिए आप भी ऐसा सूट बनवा सकती हैं.
1 / 5
लैवेंडर कलर के एथनिक आउटफिट में सोनारिका बला की खूबसूरत लग रही हैं. उनका ये लुक पेस्टल थीम को फॉलो करता हैं और ये फेस्टिव वाइब भी देता है. गोल्डन कढ़ाई, हरी चूड़ियां, झुमके और जूती उनके इस लुक को एस्थेटिक बनाते हैं.
2 / 5
नयी शादी हुई है और पहली बार ससुराल में जन्माष्टमी सेलिब्रेट करेंगी तो सोनारिका भदौरिया का ये लुक कॉपी कर सकती हैं. उन्होंने रेड कलर का गोल्डन डिटेलिंग वाला सूट पहना है, जिसमें शीर फैब्रिक का दुपट्टा दिया गया है जो हैवी सूट को बैलेंस करता है. गोल्डन जड़ाऊ ज्वेलरी उनके इस एथनिक लुक को परफेक्ट बनाती है.
3 / 5
सोनारिका भदौरिया का ये लुक भी कमाल का लग रहा है जिसे आप जन्माष्टमी पर कॉपी कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने शाइनी फैब्रिक का सूट पहना है जिसमें बेहद खूबसूरती से एम्ब्रायडरी की गयी है. उन्होंने अपने लुक को चूड़ियों के सेट और गोल्डन हील्स के साथ कम्पलीट किया है.
4 / 5
पीले रंग के सूट में सोनारिका का फेस्टिव लुक शानदार है. गोल्डन कढ़ाई, के साथ ही सूट की स्लीव और दामन पर किया गया कट वर्क इसे खास बनाता है. नेचुरल ग्लोइंग मेकअप और मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी उनके लुक को फेस्टिव परफेक्ट बनाते हैं.
5 / 5