{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Swara Bhasker Wedding Looks: वेडिंग सीजन के लिए स्वरा भास्कर के 6 बेस्ट एथनिक लुक्स

शादी के फंक्शन में दिखना है सबसे अलग? स्वरा भास्कर के इन 6 एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन। बनारसी साड़ी से लेकर मिरर वर्क लहंगे तक, हर फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइल टिप्स।

 

स्वरा भास्कर इस एथनिक अवतार में गॉर्जियस लग रही हैं. उन्होंने पिक कलर का लहंगा कैरी किया है, जिसमें बॉटम से लेकर बॉर्डर पर मिरर वर्क डिटेलिंग है तो वहीं हेमलाइन पर गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क है. उन्होंने साथ में मैचिंग ब्लाउज और फ्लोई फैब्रिक का शीर दुपट्टा लिया है. पर्ल और स्टोन का लेयर नेकलेस चंद्रहार लुक का है. हाथों में चूड़ियां, माथे पर बिंदी, मांग टीका से लेकर ईयररिंग और ब्लश मेकअप तक उनका ये लुक वेडिंग परफेक्ट है. 

1 / 6

वेडिंग फंक्शन में आप स्वरा का ये लुक आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने ग्रीन कलर की शाइनी टिश्यू सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसका गोटा-पट्टी और लेस वर्क गोल्डन बॉर्डर इसमें रिचनेस अड कर रहा है. एक्ट्रेस ने साथ में कट स्लीव ब्लाउज कैरी किया है जिससे डार्क और लाइट का कमाल कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है. हैवी रिंग, चोकर, ईयररिंग और ग्लैम मेकअप के साथ उनका ये लुक एस्थेटिक है.

2 / 6

वेडिंग सीजन में कोई ऐसा आउटफिट पहनना है जो रिच लुक भी दे और पहनने में बहुत हैवी भी न हो तो स्वरा भास्कर के इस लुक से इंस्पिरेशन ली जा सकती है. उन्होंने पिंक कलर का लहंगा कैरी किया है, जिस पर फ्लोरल और लीफ मोफिट प्रिंट है, हेमलाइन पर सिल्वर लेस लगाई गई है तो वहीं मैचिंग दुपट्टा भी लाइट वेट फैब्रिक का है. उन्होंने वाइट ब्लाउज के साथ कंट्रास्ट क्रिएट किया है, जिसे कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ज्वेलरी वियर की है.

3 / 6

आप इस वेडिंग सीजन अगर यूनिक लुक चाहती हैं जो दूसरों से बिल्कुल हटकर हो. इसी के साथ अगर एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं तो स्वरा का ये लुक कॉपी कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने खूबसूरत बनारसी साड़ी कैरी की है, जिसके बॉर्डर पर जरी का काम है. इस पूरे लुक का फोकस पॉइंट है वेलवेट का ब्लेजर, जिसे एक्ट्रेस ने ब्लाउज से एक्सचेंज किया है. साथ में वाइट बीड्स का लेयरिंग गुट्टापुसालु नेकलेस, मांग टीका, नथ, हेयर एसेसरीज, कमर बंध उनके लुक को रॉयल टच देते हैं.

4 / 6

स्वरा भास्कर का ये लुक भी वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट रहेगा. खासतौर पर जो लोग अपने लुक को सोफेस्टिकेटेड रखना पसंद करते हैं वो इसे रीक्रिएट कर सकते हैं. एक्ट्रेस ने स्ट्रिप वाली मैरून और गोल्डन साड़ी कैरी की है, जिसे फ्री स्टाइल में ड्रेप किया है, साथ में मैचिंग ब्लाउज, गोल्डन ट्रेडिशनल स्टाइल की ज्वेलरी और क्लीन मेकअप उनके लुक को परफेक्टली कंप्लीट करते हैं.

5 / 6

स्वरा भास्कर का ये लुक भी वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगा. उन्होंने यलो कलर का लहंगा वियर किया है, जिसपर पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन के रेशम से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है. स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज, कर्व बॉर्डर का दुपट्टा लुक को  और भी इनहैंस करता है.  एक्ट्रेस ने पर्ल ड्रॉप नेकलेस कैरी किया है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग बैंगल्स, पोल्की झुमके मांग टीका वियर किया है. आप उनके हेयर स्टाइल से भी आइडिया ले सकती हैं.

6 / 6