{"vars":{"id": "123258:4912"}}

उपासना कामिनेनी के 6 बेस्ट लुक्स: रेड सूट से लेकर रॉयल साड़ी तक का जलवा

राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी के इन 6 लुक्स से लें फैशन इंस्पिरेशन। रेड गोटा पत्ती सूट, गोल्डन लहंगा और एलिगेंट साड़ी में देखें उनका रॉयल अंदाज।

 

राम चरण की ब्यूटीफुल वाइफ उपासना इस रेड सूट में और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. उनके सूट में गोटा पत्ती का वर्क हुआ है. इसके साथ उपासना ने मैचिंग चूड़ीदार पहनी है और दुपट्टा भी कैरी किया है. लाइटमेकअप और इयररिंग्स पहन उपासना ने अपना लुक कंप्लीट किया है.

1 / 6

उपासना का वेस्टर्न लुक भी कमाल का है. इस तस्वीर में वो स्काई ब्लू कलर की मैक्सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्राउन कलर की बेल्ट भी स्टाइल की है, जो लुक को और भी एलिगेंट बना रही है. उपासना ने हाफ बालों को बांधा हुआ है और लाइट मेकअप किया है.

2 / 6

अगर आप किसी शादी में जा रही हैं तो उपासना का ये लुक कॉपी कर सकती हैं. इस तस्वीर में उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है, जिसके साथ लॉन्ग कोटी वियर की है. लहंगे के साथ उपासना ने कॉन्ट्रास्ट में पर्पल कलर का हैवी दुपट्टा कैरी किया है और ग्लोसी मेकअप कर लुक पूरा किया है.

3 / 6

सिंपल सोबर लुक के लिए उपासना का ये लुक भी काफी अच्छा है. इसमें उन्होंने पाउडर ब्लू कलर का फॉर्मल टॉप वियर किया है, जो ऑफिश ग्लोइंग गर्ल्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. आप इसे व्हाइट ट्राउजर, डेनिम या फिर स्कर्ट के साथ पेयरअप कर सकती हैं.

4 / 6

शादी पार्टी या फिर फेस्टिवल के लिए उपासना का ये सूट काफी अच्छा रहेगा. उन्होंने रेड कलर का सूट वियर किया है, जिसमें गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी हुई है. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें हैवी और चौड़ा बॉर्डर दिया है. बड़े-बड़े झुमके पहन उपासना ने अपना लुक कंप्लीट किया है.

5 / 6

उपासना साड़ी में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने बेज कलर की एलिगेंट साड़ी वियर की है. इसके साथ मैचिंग ब्लाउज भी पेयरअप किया है. साड़ी को और भी ज्यादा रिच और रॉयल लुक देने के लिए उपासना ने पर्ल का थ्री लेयर वाला लॉन्ग नेकलेस पहना है, जो क्लासी लग रहा है.

6 / 6