अंबाला: बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे अनिल विज, मांगों पर दिया आश्वासन
ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द बैठक कर मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया।
अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अंबाला में प्रदर्शन कर रहे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के बीच पहुंचकर खुद ज्ञापन लिया. उनके अचानक कर्मचारियों के बीच पहुंचने से प्रदर्शन स्थल का माहौल बदल गया. मंत्री ने कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया.
कर्मचारियों के बीच पहुंचे मंत्री: दरअसल, प्रदेशभर से अंबाला पहुंचे बिजली कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. देर शाम आवास पहुंचने के बाद अनिल विज सीधे अपनी गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों के बीच पहुंचे. उन्होंने प्रतिनिधियों से ज्ञापन लिया और कर्मचारियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं.
मंच से नारों में जोड़ा अपना नाम: मंच से संबोधित करते हुए अनिल विज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि, "मैं खुद ज्ञापन लेने आपके बीच आ गया. जब मैं यहां पहुंचा तो आप नारा लगा रहे थे- "हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है." इसमें अब एक लाइन और जोड़ दो कि "हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है और अनिल विज तुम्हारा है." उनके इस बयान पर कर्मचारियों ने तालियों और नारों के साथ प्रतिक्रिया दी.
मांगों पर बैठक का दिया आश्वासन: ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, "आपकी मांगों के समाधान के लिए जल्द ही यूनियन पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी. फिलहाल मेरे भाई पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं और उपचार पूरा होने के बाद बैठक आयोजित की जाएगी."
अलाउंस की फाइल पर भी होगी कार्रवाई: कर्मचारियों की अलाउंस संबंधी मांग पर अनिल विज ने कहा कि, "मैंने अपने कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित फाइल तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं. इस पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी." उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेगी.